भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव आज बुधवार काे बिहार जाऐंगे। वे यहां विधानसभा चुनाव में भाजपा के लिए प्रचार करेंगे। मुख्यमंत्री डाॅ यादव कटोरिया, नाथनगर और आलमनगर विधानसभा क्षेत्राें में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे और बीजेपी के पक्ष में माहौल बनाएंगे।
तय कार्यक्रम के मुताबिक, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार सुबह 8 बजे भोपाल के अटल पथ जाएंगे। यहां रन फॉर साइबर अवेयरनेस साइबर अपराध/सुरक्षा कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। 08:50 बजे भोपाल से पटना (बिहार) के लिए रवाना होंगे। 11.30 बजे बांका जिले के हाई स्कूल मैदान कटोरिया में जनसभा, दोपहर 12:50 बजे भागलपुर के नाथनगर विधानसभा के जगदीशपुर हाईस्कूल मैदान में जनसभा, 02.20 बजे मधेपुरा के आलमनगर के बीआरसी खेल मैदान मध्य विद्यालय पुरैनी आलमनगर में जनसभा और 03:10 बजे आलमनगर से पटना-भोपाल के लिए रवाना होंगे। इसके बाद शाम 05:50 बजे भोपाल वापस लौटेंगे। यहां मुख्यमंत्री निवास में रात 9 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग करेंगे।
You may also like

कनाडा में जॉब कर ली, वर्क एक्सपीरियंस मिल गया? अब सरकार आपको खुद देगी PR, जानिए कैसे

Paliganj Assembly Seat: बिहार में पालीगंज की जनता ने हर बार खींची नई लकीर, रामलखन सिंह यादव के गढ़ पर अबकी बार किसका पताका, जानें

भारत-यूरोपीय यूनियन के बीच व्यापार समझौते पर जल्द बनेगी बात! 27 देशों के साथ FTA को लेकर जयशंकर ने दिया संकेत

यामिनी सिंह ने बीटीएस वीडियो शेयर कर फिल्म रिलीज की जानकारी दी

गुरुनानक जयंती पर सिख तीर्थयात्रियों को मिली पाकिस्तान जाने की अनुमति, 2100 लोगों को वीजा जारी




