मुंबई। दक्षिण मुंबई के कफ परेड इलाके में सोमवार को एक चॉल में भीषण आग लग गई। दिवाली के दिन हुई इस घटना में एक 15 वर्षीय लड़के की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। मुंबई मनपा से मिली जानकारी के अनुसार कैप्टन प्रकाश पेठे मार्ग के पास मच्छीमार नगर स्थित एक चॉल में आग लगी। चॉल की पहली मंजिल पर बिजली के तार, विद्युत उपकरण, इलेक्ट्रिक वाहनों की बैटरियां और घर के सामान जैसे कपड़े, बर्तन आदि जलकर खाक हो गए। इस घटना में घायल हुए लोगों को नजदीकी मनपा के सैंट जॉर्ज अस्पताल में भर्ती कराया गया। कॉलोनी में आग फैलने से पहले ही काबू कर लिया गया। कफ परेड और नरिमन पॉइंट के ऊंची इमारतों से सटा मच्छीमार नगर मछुआरा बस्ती है। मृतक की पहचान यश विशाल खोते (15) के रूप में हुई है। घायल में विराज खोते (13), संग्राम कुर्णे (25) और देवेंद्र चौधरी (30) शामिल हैं। इनमें चौधरी की स्थिति गंभीर बताई जा रही और उसे आईसीयू में रखा गया है। विराज खोते और संग्राम कुर्णे की हालत स्थिर बताई जा रही है।
You may also like
बॉलीवुड अभिनेता असरानी का 84 साल की उम्र में निधन
वर्ल्ड एथलेटिक्स ने की फील्ड एथलीट ऑफ द ईयर 2025 के लिए नामित खिलाड़ियों की घोषणा
संतोष: भारतीय सिनेमा में सेंसरशिप का नया अध्याय
दहेज के लिए परेशान होकर महिला ने की आत्महत्या, वीडियो में कही दिल को छू लेने वाली बातें
चीन बना रहा अगली पंचवर्षीय योजना, वैश्विक अर्थव्यवस्था पर इनका कितना असर रहा है