कटिहार। कटिहार जिले के कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगा-कोसी संगम तट पर गुरुवार को बड़ा नाव हादसा हुआ। मछली पकड़ने गए पाँच मछुआरों से भरी डेंगी नाव अचानक तेज हवा और ऊँची लहरों की चपेट में आकर नदी में पलट गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। स्थानीय मछुआरों और ग्रामीणों ने तुरंत बचाव अभियान शुरू किया और बड़ी नाव की मदद से तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हालांकि, दो मछुआरे अब भी लापता हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि सभी मछुआरे सुबह नाव लेकर नदी की ओर निकले थे, तभी अचानक मौसम बिगड़ गया और तेज हवाओं व लहरों के दबाव में छोटी नाव असंतुलित होकर नदी की गहराई में पलट गई। फिलहाल तेज धारा में बह गए दोनों मछुआरों की तलाश जारी है। स्थानीय प्रशासन और बचाव दल राहत कार्य में जुटे हुए हैं।
You may also like
मेरी गर्लफ्रेंड 15 दिन में एक बार` नहाती है पास बैठते ही बदबू से दम घुटने लगता है। प्यार में अंधा हुआ लड़का अब रहा है पछता
1 नहीं 2 नहीं पुरे 64 लोगों` की दरिंदगी की शिकार हुई इस लड़की ने सुनाई अपनी दर्दभरी दास्ताँ पूरे क्षेत्र में मच गई सनसनी
शादी से पहले पार्टनर के इस बॉडी` पार्ट को गौर से जरूर देखें वरना हो सकती है हानि
आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 3 अक्टूबर 2025 : आज पापाकुंशी एकादशी व्रत, जानें शुभ मुहूर्त का समय
राहुल गांधी ने स्वतंत्रता सेनानी जीजी पारीख के निधन पर जताया शोक