मुंबई। पुणे के कोंढवा इलाके के खड़ी मशीन चौक पर शनिवार को दोपहर में अज्ञात हमलावरों ने एक हत्यारोपित की गोली मारकर हत्या कर दिया। मृतक हत्यारोपित की पहचान गणेश काले के रुप में की गई है और वह आयुष कोमकर हत्याकांड का आरोपित था। इस घटना में फरार हमलावरों की सरगर्मी से तलाश जारी है। पुलिस उपायुक्त राजकुमार शिंदे ने शनिवार को बताया कि गणेश काले को आज दोपहर खड़ी मशीन चौक के पास अज्ञात मोटरसाईकिल सवार लोगों ने गोली मार दी। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस संबंध में पुलिस द्वारा सभी सीसीटीवी की जाँच की जा रही है। घटना का पंचनामा पूरा कर लिया गया है और आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मृतक गणेश काले एक रिक्शा चालक है और येवालेवाड़ी इलाके में रहता है। उन्होंने घटना के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि आरोपी दोपहिया वाहन पर आए थे। मौके पर एक दोपहिया वाहन मिला। गणेश काले के खिलाफ पुलिस स्टेशन में हत्या का मामला भी दर्ज है। क्या यह घटना गैंगवार से संबंधित है? जांच चल रही है। आरोपियों को खोजने के लिए दस टीमें भेजी गई हैं।
स्थानीय सूत्रों ने बताया कि गणेश काले, अंडेकर गिरोह के दत्ता काले का भाई है। दत्ता काले, आयुष कोमकर हत्याकांड का आरोपी था और इसी मामले में उसे गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में गणेश काले सह आरोपित है। इस घटना की पृष्ठभूमि में, पुलिस इस संभावना की जांच कर रही है कि हत्या की घटना एक गैंगवार का हिस्सा हो सकता है।
You may also like

महिला वर्ल्ड कप फ़ाइनल: दक्षिण अफ्रीका के 100 रन पूरे, लॉरा वुल्फ़ार्ट ने लगाई फिफ्टी

सीएमएस-03 का सफल प्रक्षेपण भारत की आत्मनिर्भरता और अत्याधुनिक नवाचार का उदाहरण : राजनाथ सिंह

प्रेमिका के साथ रंगरलिया मना रहे CO को पत्नी ने रंगे हाथ पकड़ा, छत से कूदकर भागे साहब!

जया बच्चन का फिल्मी करियर: अमिताभ बच्चन से पहले की शुरुआत

महिलाओं के लिए न्याय व्यवस्था में विश्वास जरूरी: CJI सूर्यकांत का संदेश




