भाेपाल । अच्छाई पर बुराई की जीत का प्रतीक और असत्य पर सत्य की विजय पताका का महापर्व विजयादशी आज गुरुवार काे देशभर में धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। मप्र के मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने दशहरा पर्व पर प्रदेशवासियाें काे शुभकामनाएं दी है। साथ ही उन्होंने प्रदेशवासियों से अपने जीवन में भी बुराई को दूर कर अच्छाइयां अपनाने का आह्वान किया।
मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने गुरुवार काे अपने ऑफिशियल साेशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पाेस्ट कर अपने शुभकामना संदेश में कहा - महापर्व विजयादशमी की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। यह पावन पर्व हमें 'यतो धर्मस्ततो जयः' का स्मरण कराकर सदैव धर्म, सत्य और न्याय के मार्ग पर चलने की अथाह प्रेरणा देता है। आइए, मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने हेतु संकल्पित हों। जय श्री राम!
You may also like
ग्रेटर नोएडा में मनाया गया गांधी-शास्त्री जयंती दिवस, प्राधिकरण ने दोनों महान विभूतियों को दी श्रद्धांजलि
अफगानिस्तान: 20 किलो अफीम के साथ दो तस्करों को पुलिस ने पकड़ा
प्रियंका चोपड़ा ने मुंबई को कहा अलविदा, 'टूर वीडियो' शेयर कर नीलम उपाध्याय को किया शुक्रिया
8 रुपए से कम भाव की पेनी स्टॉक कंपनी में प्रॉफिट हुआ तो कर्ज़ चुकाया, शेयर प्राइस में पंख लगे, एक दिन में साल का नुकसान रिकवर
यूपी के खजाने और अरबपतियों की राजधानी