
भाेपाल। आज (रविवार काे) देश के पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली की पुण्यतिथि और स्वतंत्रता सेनानी शिवराम हरि राजगुरु की जयंती है। इस मौके पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उन्हें याद करते हुए नमन किया।
मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने अरुण जेटली काे पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देते हुए कहा पूर्व केंद्रीय मंत्री, पद्म विभूषण से सम्मानित, श्रद्धेय अरुण जेटली जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ। राजनीति में सादगी एवं शुचिता से उच्च आदर्श स्थापित करने वाले श्रद्धेय अरुण जी का 'विकसित भारत' के निर्माण में चिरस्मरणीय योगदान सदैव हमें प्रेरित करते रहेंगे।
एक अन्य ट्वीट कर सीएम डाॅ. यादव ने क्रांतिकारी शिवराम हरि राजगुरुकाे जयंती पर नमन करते हुए कहा देश की स्वतंत्रता के लिए प्राण न्योछावर करने वाले अमर बलिदानी, क्रांतिकारी शिवराम हरि राजगुरु जी की जयंती पर सादर नमन करता हूं। क्रूर अंग्रेजी शासन के अत्याचार के खिलाफ उन्होंने मोर्चा लिया और जन-जन को जागृत भी किया। मातृभूमि की स्वाधीनता के लिए श्रद्धेय राजगुरु जी के संघर्ष, त्याग और पराक्रम का राष्ट्र सदैव ऋणी रहेगा।
You may also like
लड़को को टालने के लिए लड़कियां बनाती है ये मजेदार बहाने, पढ़करˈ हंसी नहीं रोक पाएंगे
उद्धव ठाकरे बौखला गए हैं, बार-बार सेना का अपमान करते हैं: शाइना एनसी
एशिया कप के बाद अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच होगी वनडे और टी20 सीरीज
अपने शरीर के इस अंग से हर महीने लाखों कमाती है यहˈ मॉडल, तरीक़ा जानकार हो जाएँगे हैरान
उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग ने दिखाई ताकत, दक्षिण कोरिया और अमेरिका के सैन्य अभ्यास के बीच दागी 2 नई मिसाइल